
आगरा। कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के महासचिव एवं वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ऑफ आगरा के निदेशक शिहान-पुष्पेंद्र यादव की सूचनानुसार वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 24 से 26 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ जिले में स्थित चौक स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय सबजूनियर, कैडेट, एवं, जूनियर कराते प्रतियोगिता-2026 के दौरान कराते ब्लैक बैल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें आगरा जिले के बाह के ऋषि त्रिपाठी, एवं दयालबाग की हिमांशी पंजवानी ने सर्वोत्तम अंक के साथ ब्लैक बैल्ट प्रथम डिग्री की परीक्षा पास की ।
वर्तमान में ऋषि त्रिपाठी बाह स्थित दा कराते जॉन अकादमी जो कि कराते एसोसिएशन ऑफ़ आगरा से मान्यता प्राप्त अकादमी हैं के मुख्य प्रशिक्षक हैं । एवं हिमांशी पंजवानी बल्केश्वर स्थित चैंपियंस कराटे क्लब आगरा जो कि कराते एसोसिएशन ऑफ़ आगरा से मान्यता प्राप्त अकादमी हैं की मुख्य प्रशिक्षक हैं ।
ब्लैक बैल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले दोनों प्रशिक्षकों की इस उपलब्धि पर आगरा जिला ओलंपिक संघ के महासचिव, आगरा क्लब के सचिव एवं कराते एसोसिएशन ऑफ़ आगरा के चेयरमैन राहुल पालीवाल , कराते एसोसिएशन ऑफ आगरा के अध्यक्ष एवं आगरा जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ सत्यदेव पचौरी , संस्था के उपाध्यक्ष डॉ दिनेश यादव , पंकज सक्सैना , शीतल अग्रवाल , ने बधाई एवं शुभकामनायें और अपना आशीर्वाद दिया और साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।


