भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर पांच ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त

Press Release उत्तर प्रदेश

यात्रियों की सुविधा एवं रेलवे अवसंरचना के विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए भूतेश्वर (BTSR) रेलवे स्टेशन पर पीएफ-1 को हटाकर नई अप मुख्य लाइन बिछाने के कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के ठहराव को अस्थायी रूप से वापस लिया गया है। यह व्यवस्था 06 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।
इस अवधि के दौरान निम्नलिखित ट्रेनों का भूतेश्वर स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा—
क्र.सं. ट्रेन संख्या से –तक आवृत्ति अस्थायी रूप से निरस्त ठहराव प्रारंभिक स्टेशन से प्रभावित तिथि
1 64958 पलवल –आगरा कैंट दैनिक भूतेश्वर दिनांक 06.09.2026 से 30.09.2026 तक
2 64074 नई दिल्ली –धौलपुर दैनिक
3 64016 शकूर बस्ती –मथुरा जं. दैनिक
4 64904 गाजियाबाद –मथुरा जं. दैनिक
5 64910 शकूर बस्ती –मथुरा जं. दैनिक
रेलवे द्वारा निर्माण कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान इस परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *