अस्मिता खेलो इंडिया की वॉलीबॉल व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ द्वारा अस्मिता खेलो इंडिया के अंतर्गत वॉलीबॉल एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। ये प्रतियोगिताएं एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होंगी।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता 27 अप्रैल को शाम 4:30 बजे से शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में अब तक आर्मी पब्लिक स्कूल, न्यू सेंट स्टीफन स्कूल, दयालबाग वॉलीबॉल क्लब, ऑल सेंट्स स्कूल, स्टेडियम इलेवन, बी.डी. जैन कॉलेज, जीएस पब्लिक स्कूल तथा केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 सहित कई महिला टीमों ने अपनी प्रविष्टि करा ली है । इच्छुक टीमें 26 अप्रैल तक वॉलीबॉल कोच महेंद्र सिंह से 8193930231 संपर्क कर अपनी प्रविष्टि सुनिश्चित कर सकती हैं। प्रत्येक खिलाड़ी को फॉर्म के साथ आधार कार्ड की प्रति लगाना अनिवार्य होगा।
वहीं, टेबल टेनिस प्रतियोगिता 28 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में अब तक 50 महिला खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। प्रतियोगिता को अंडर-15, अंडर-19 एवं ओपन वर्ग में खेला जाएगा। प्रत्येक खिलाड़ी केवल एक ही वर्ग में भाग ले सकेगी। इच्छुक खिलाड़ी 26 अप्रैल तक अल्का शर्मा (सचिव टेबल टेनिस) से संपर्क कर पंजीकरण करा सकती हैं।
दोनों प्रतियोगिताएं ओलंपिक संघ के अधिकृत निर्णायकों द्वारा संपन्न कराई जाएंगी। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आयोजन सचिव संजय गौतम से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *