अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अछनेरा जंक्शन का ₹22.50 करोड़ की लागत से हो रहा कायाकल्प

Press Release उत्तर प्रदेश

स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधाओं का विकास, 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज एवं लिफ्ट की सुविधा से यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

आगरा मंडल में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अछनेरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का लगभग ₹22.50 करोड़ की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास तथा यात्रियों को बेहतर एवं सुविधाजनक रेल यात्रा का अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्य किए गए हैं।
स्टेशन पर लगभग 3,040 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में स्टेशन भवन का विकास किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज (FOB) लगभग ₹9 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसके साथ ही यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए लगभग ₹94 लाख की लागत से लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
03 प्लेटफार्म शेल्टर का विकास एवं सुदृढ़ीकरण किया गया है। इसके अतिरिक्त लगभग 3,700 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में सर्कुलेटिंग एरिया का विकास किया गया है, जिससे स्टेशन परिसर में यात्रियों की आवाजाही एवं आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, शौचालय ब्लॉक, पार्किंग एरिया तथा सर्कुलेटिंग एरिया का विकास किया गया है। इन सुविधाओं से यात्रियों को स्टेशन परिसर में अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा।
दिव्यांगजन एवं अन्य जरूरतमंद यात्रियों की सुविधा के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। इसके अंतर्गत दिव्यांगजन अनुकूल टिकट काउंटर, रैंप तथा पार्किंग की सुविधा विकसित की गई है, जिससे स्टेशन पर आवागमन अधिक सुगम हो सके।
अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना, यात्री सुविधाओं में सुधार करना तथा स्टेशन परिसर को अधिक सुव्यवस्थित एवं सुलभ बनाना है। अछनेरा जंक्शन पर किए जा रहे ये विकास कार्य इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं, जिनसे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *