आगरा मंडल में आरपीएफ द्वारा “ऑपरेशन दूसरा” अभियान चलाकर अनधिकृत वेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस रामकृष्णन के निर्देशन में आगरा मंडल में यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “ऑपरेशन दूसरा” अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में अनधिकृत वेंडिंग के विरुद्ध सघन कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान अप्रैल से सितंबर -2026 की अवधि में आगरा मंडल में कुल 1438 अनधिकृत वेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इस दौरान रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत ₹4,45,640/- का जुर्माना भी वसूल किया गया।
जन संपर्क अधिकारी श्री संजय कुमार गौतम ने बताया कि अनधिकृत वेंडिंग से न केवल यात्रियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, बल्कि यह रेलवे नियमों का भी उल्लंघन है। इसलिए ऐसे तत्वों के विरुद्ध नियमित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
आगरा मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे खाद्य सामग्री एवं अन्य वस्तुएँ केवल अधिकृत वेंडरों से ही खरीदें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को दें।
रेलवे प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित,स्वच्छ एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में “ऑपरेशन दूसरा” अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *