अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हाकी टीम के कप्तान केतन कुशवाहा एवं जूनियर विश्व कप हाकी की कांस्य पदक विजेता टीम के खिलाड़ी सौरभ आनंद कुशवाहा का आज झांसी में भव्य स्वागत

SPORTS उत्तर प्रदेश

झांसी। अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हाकी टीम के कप्तान केतन कुशवाहा एवं जूनियर विश्व कप हाकी की कांस्य पदक विजेता टीम के खिलाड़ी सौरभ आनंद कुशवाहा के नगर  आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। यह समारोह 9 जून को सुबह 11.30 बजे गणेश सत्संग भवन, लक्ष्मी व्यायाम मंदिर गेट नंबर-दो के सामने झांसी में होगा। यह आयोजन झांसी हाकी संघ एवं बुंदेलखंड सेवा मंडल द्वारा किया जा रहा है। मेजर दादा ध्यानचंद की धरती के इन दो हाकी के लाल का स्वागत समारोह भव्य बनाने के लिये पूर्व अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी सुबोध खंडकर व अन्य द्वारा अथक प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने हाकी प्रमियों से समारोह में पहुंचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *