रेल परिवार मनाएगा लोकमाता अहिल्याबाई की 301 वीं जयंती, 15 जून को आगरा कैंट पर होगा समारोह

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर  की 301 वीं जयंती रेल परिवार मनाएगा। इसके लिये 15 जून को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के सौहल्ला रोड स्थित कम्युनिटी हाल में अपराह्न चार बजे से रात दस बजे तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। समारोह की अध्यक्षता सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिनेश बघेल करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि भावना ग्रुप के चेयरमैन भगत सिंह और ईएनटी स्पेशलिस्ट डा. बी एस बघेल होंगे।
विशिष्ट अतिथियों में एन एस बघेल, आदित्य पाल, कमल सिंह धनगर,जीसी पाल, पीएस चंदेल, संतोष पाल, शिवेंद्रपाल, ईं.मुकेश बघेल होंगे। आयोजन समिति में अमीर चंद अध्यक्ष, योगेश सचिव, श्रीकांत धनगर,सोनू बघेल, सुशील बघेल,देवेंद्र बघेल, प्रेमवीर बघेल, लोकेंद्र बघेल, प्रतापसिंह, विवेक बघेल मीडिया प्रभारी, बनवारी लाल, मानवीर सिंह बघेल हैं।  समारोह में इसी माह यानी 30 जून को सेवानिवृत होने वाले मुख्य कार्यालय अधीक्षक ओमप्रकाश बघेल को सकुशल लंबी लगभग 42 साल की रेलवे की सेवा के लिये सम्मानित किया जाएगा। श्री ओमप्रकाश अपने पिताजी मिट्ठनलाल जी के निधन के बाद लगभग 18 साल की उम्र में ही रेलवे की सेवा में आ गये थे। इसके पश्चात कोटा,गंगापुर,तुगलकाबाद आदि जगहों पर नौकरी करने के पश्चात ईदगाह,आगरा कैंट से रेल सेवा  की पारी समाप्ति की घोषणा कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *