41 वर्षों की गौरवमय सेवा अवधि के बाद आकाशवाणी आगरा से सेवानिवृत्त हुईं प्रशासनिक अधिकारी सुनीता जागिया

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती सुनीता जागिया गृह मंत्रालय एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन विभागों में 41 वर्षों की सेवा पूर्ण कर आकाशवाणी आगरा से 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत हुईं। आकाशवाणी परिवार की तरफ से रिटायरमेंट केक काटकर उन्हें मंगलकामनाओं के साथ विदाई दी गयी। श्रीमती जागिया गृह मंत्रालय,भारत सरकार से अपने करियर की शुरुआत कर लंबी सेवा अवधि के दौरान देश भर में विस्तारित आकाशवाणी एवं दूरदर्शन नेटवर्क के विभिन्न केंद्रों पर कार्यरत रहीं। विदाई समारोह में उनके परिवारी जन, सहकर्मी इष्ट मित्र, शुभेच्छुओं ने भी हिस्सा लिया। श्रीमती जागिया के कार्यकलाप का तरीका बहुत ही सौम्य , निष्ठावान, सशक्त नारी के रूप में सच्चे कर्मयोगी की भांति रहा। वे एक मिशाल के तौर पर विभाग में जानी जाती रही हैं।
विदाई समारोह में प्रशासनिक अधिकारी हेम कुमार पाराशर,अभियांत्रिकी अधिकारी आर पी सिंह, राजेश बाजपेई,कार्यक्रम अधिकारी अनेंद्र सिंह आदि अधिकारीगण मौजूद रहे। संचालन बृजेंद्र नारायण सिंह ने किया। आकाशवाणी परिवार ने सुखद भविष्य की मंगल कामना के साथ विदाई दी।

विदाई समारोह में भूतपूर्व अधिकारी/ कर्मचारी एवं वर्तमान में कार्यरत अधिकारी सहायक अभियंता – बृजेंद्र श्रीवास्तव (से०नि०),रमाशंकर, कुलदीप गुप्ता, रविन्द्र चौहान,मृदुला गुप्ता,अशोक धवन (लेखाधिकारी), रविशंकर शर्मा लेखाकार, पं. मोहित श्रीवास्तव सितारवादक, मदन कुमार , अजय मोहन यादव, मुकेश अग्रवाल,राजवीर चौहान,रविन्द्र चौधरी,विशाल, शिवमोहन और शरद श्रीवास्तव, वरिष्ठ अभियांत्रिकी सहायक ओ पी सिकरवार,प्रवेंद्र यादव, सतेंद्र शर्मा, अवधेश कुमार,मोहन बिहारी, सतीश चंद्र गर्ग,राकेश सिंह, अवधेश शर्मा,आकाश कुमार, राधेश्याम गोयल (वरिष्ठ लिपिक), देवी प्रसाद तिवारी, शिव राम, देव सिंह, गौरी आदि रहे। उक्त जानकारी प्रसार भारती कर्मचारी संगठन आकाशवाणी आगरा के मीडिया प्रभारी राजीव यादव ( वरिष्ठ अभि० सहा०) ने साझा की। समारोह में श्रीमती जागिया के पति ललित जागिया और बेटी श्रीमती निधि और पुत्र विनीत अमन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *