आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में दिनॉंक 03 से 04 दिसम्बर, 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन अयोध्या में किया जा रहा हैं। उक्त प्रदेशीय सबजूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 30 नवम्बर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 30 नवम्बर, 2026 को अपरान्ह 2.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इन ट्रायल्स में वहीं बालिका भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 31.12.2012 के बाद हुआ हो। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःषुल्क है।
सबजूनियर बालिका एथलेटिक्स चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉंक 30नवम्बर, 2026 को अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित होना सुनिष्चित करें।


