स्पोर्ट्स कालेजों में कक्षा 6, 9 और 11 में प्रवेश के लिये ट्रायल

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। उ०प्र०स्पोर्टस कालेजेज सोसाइटी लखनऊ के अधीन संचालित गुरु गोविन्द सिंह, स्पोर्टस कालेज, लखनऊ बीर बहादुर सिंह स्पोर्टस कालेज, गोरखपुर, मेजर ध्यान चन्द स्पोर्टस कालेज सैफई एवं स्पोर्टस कालेज सहारनपुर में कक्षा-06, 09, एवं 11 में प्रवेश के इच्छुक बालक/बालिकाएँ जिनका जन्मतिथि कक्षा-06 हेतु दिनांक 01 अप्रैल, 2026 को (09 वर्ष से 12 वर्ष तक) अर्थात जन्मतिथि 01.04.2014 से 31.03.2017 के मध्य हुआ होनी चाहिए, इसी प्रकार 01 अप्रैल 2026 को कक्षा-09 हेतु (12 से 15 वर्ष) अर्थात जन्मतिथि 01.04.2011 से 31.03.2014 के मध्य होनी चाहिए कक्षा-11 हेतु (15 से 17 वर्ष) अर्थात जन्मतिथि 01.04.2009 से 31.03.2011 के मध्य होनी चाहिएं। साथ ही अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हो, यही आवेदन करने के पात्र होंगें। सत्र 2026-27 में कक्षा-6. 09 एवं 11 में प्रवेश हेतु प्रवेश प्रक्रिया आनलाइन सम्पादित की जायेगी। आवेदन करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी कालेज वेबसाइट SPORTSCOLLEGELKO.IN पर उपलब्ध कराये गये लिंक द्वारा अथवा वेबसाइट http://khelsathi.in पर SPORTS COLLEGE ADMISSION पर Click कर के निर्धारित प्रारूप को भर कर आवेदन शुल्क रूपया-200/-जमा कर आवेदन कर सकता है। आवेदन फार्म में यूवाइस पोर्टल द्वारा निर्गत अभ्यर्थी का पेन नम्बर (परमानेन्ट एजुकेशन नम्बर) अनिवार्य रूप से भरा जायेगा। बिना पेन नम्बर के आवेदन नहीं कर सकता है।

विवरण पुस्तिका 2026-27 का PDF कालेज वेबसाइट- SPORTSCOLLEGELKO.IN से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाये जाने के उद्देश्य हेतु उपरोक्त लिक के वेब पेज पर ट्यूटोरियल वीडियों उपलब्ध है जिसे देख समझ कर अभ्यर्थी आनलाइन आवेदन फार्म आसानी से भर सकते है। कंवल अप्रूवड आनलाईन फार्म ही स्वीकार्य होगें। अभ्यर्थी अपने मण्डल से सम्बन्धित खेल की प्रारम्भिक चयन परीक्षा की तिथि से 48 घण्टे पूर्व तक आनलाइन आवेदन कर सकता है। प्रारम्भिक चयन ट्रायल्स में अभ्यर्थी अपने संबंधित मण्डल से ही प्रतिभाग कर सकते है। आवेदन हेतु किसी भी सहायता के लिये मी०न०-9230992739, 9506843789 इमेल-admission.sportscollege@gmail.com, up.khelsathi@gmail.com के द्वारा किया जा सकता है। अगर अलीगढ़ एवं प्रॉसी मण्डल के सभी 11 जनपदों के अभ्यर्थियों के प्रारम्भिक चयन/ट्रायल्स निम्न तिथियों में एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर कराये जायेगें जिसका विवरण निम्नलिखित है-तथा

खेलों के नाम            चयन ट्रायल तिथि एवं स्थल (बालक/बालिका) 21 से 22 मई, 2026 तक

हाकी, जूडो, वॉलीबाल, जिम्नास्टिक्स, कुश्ती एवं बैडमिन्टन (केवल बालक वर्ग) एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा

क्रिकेट, फुटबाल, एथलेटिक्स, कबड्डी, तैराकी, हैण्डबाल, भारोत्तोलन

प्रातः 7.00 बजे से।  यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी संजय शर्मा ने दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *