नरायनपुर, 2 मई। अखिल भारतीय स्वामी विवेकानंद अंडर-20 फुटबाल टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ के नरायनपुर में आज से प्रारंभ हो गया। आगामी 17 मई तक तो इसके लीग मैच चलेंगे। इसके पश्चात क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल तथा फाइनल मैच होंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये उत्तर प्रदेश की टीम भी आज सुबह ही नरायनपुर आश्रम पहुंची है। टीम के कोच अंतरराष्ट्रीय फुटबालर शमसी रजा तथा टीम मैनेजर एम एस बेग हैं।
यूपी की टीम बनारस से रवाना हुई है। टीम का प्रशिक्षण शिविर एंपाला, सोनभद्र में लगा था। यूपी की अंडर-20 फुटबाल टीम में इस बार आगरा मंडल का कोई भी खिलाड़ी नहीं है। अखिल भारतीय स्तर के इस फुटबाल टूर्नामेंट में देश के लगभग सभी प्रांतों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसलिये पंद्रह दिन तक तो इनके लीग मैच ही चलते हैं। टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय फुटबाल संघ द्वारा युवा फुटबालरों के विकास के लिये किया जाता है। जिससे कि टूर्नामेंट से अच्छे खिलाड़ी निकल सकें और आगे चलकर वे देश का नाम रोशन कर सकें।


