रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि भारी वर्षा के कारण पश्चिम रेलवे के घोलवाड़– उमरगाम रोड रेलखंड के मध्य स्थित ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। इसके परिणामस्वरूप उक्त रेलखंड पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है।
यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पश्चिम रेलवे ने निम्नलिखित रेलगाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया है—
निरस्त रेलगाड़ियां:
1.गाड़ी संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी जंक्शन एक्सप्रेस (अपने प्रारंभिक दिनांक 23.07.2026) – पूर्णतः निरस्त।
2.गाड़ी संख्या 19038 बरौनी जंक्शन–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (अपने प्रारंभिक दिनांक 26.07.2026 ) – पूर्णतः निरस्त।
3.गाड़ी संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनस–हरिद्वार एक्सप्रेस (अपने प्रारंभिक दिनांक 24.07.2026 ) – पूर्णतः निरस्त।
4.गाड़ी संख्या 19020 हरिद्वार –बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (अपने प्रारंभिक दिनांक 25.07.2026 ) – पूर्णतः निरस्त।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES अथवा रेल मदद (RailMadad) के माध्यम से अवश्य जांच लें।


