छठ महापर्व पर आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर गूंज रहे छठी मैया के पारंपरिक गीत

Press Release उत्तर प्रदेश

यात्रियों को सुखद एवं यादगार यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए स्टेशनों पर की गई विशेष सांस्कृतिक पहल

आगरा। छठ महापर्व के पावन अवसर पर यात्रियों के स्वागत एवं उनकी यात्रा को सुखद, आनंदमय और यादगार बनाने के उद्देश्य से आगरा मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा के मधुर एवं पारंपरिक गीतों की विशेष प्रस्तुति दी जा रही है। छठ गीतों की मधुर धुनों से रेलवे स्टेशन भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सराबोर हो रहे हैं।
आगरा मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों जिसमें मुख्यतय आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, आगरा फोर्ट, ईदगाह, राजा की मंडी, धौलपुर, कोसीकलां, अछनेरा एवं नदबई सहित अन्य स्टेशनों पर छठ महापर्व से जुड़े पारंपरिक गीतों के माध्यम से यात्रियों का स्वागत किया जा रहा है। इन प्रस्तुतियों से स्टेशन परिसर में उत्सव, उमंग और उल्लास का माहौल बन रहा है। विशेष रूप से अपने घरों को लौट रहे यात्रियों को इस पहल से त्योहार जैसा सुखद एहसास मिल रहा है।
इस पहल का उद्देश्य केवल यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि त्योहारों के अवसर पर उनकी यात्रा को भावनात्मक रूप से भी सुखद बनाना है। छठ महापर्व के पारंपरिक गीतों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और त्योहारों की आत्मीयता को रेलवे स्टेशनों पर जीवंत किया जा रहा है|
आगरा मंडल यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। साथ ही, विभिन्न त्योहारों के अवसर पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए इस प्रकार की विशेष पहल भी की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *