जनपद में विशेष गोवंश संरक्षण अभियान में एक दिन में 143 गोवंशों का पकड़ कर किया गया संरक्षण, भेजा गया गौ संरक्षण केंद्र गौशाला

Press Release उत्तर प्रदेश

जनपद में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए अभियान आगे भी जारी रखने के जिला प्रशासन ने दिए है निर्देश

आगरा.12.11.2026. जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा दिये निर्देशों के अनुपालन में जनपद आगरा में विशेष गोवंश संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत दिनांक 12.11.2026 को जनपद के विभिन्न विकास खण्डों से कुल 143 निराश्रित गोवंशों को पकड़कर नजदीकी गौशालाओं में संरक्षित किया गया।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, आगरा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सभी विकास खण्डों में टीमों द्वारा अभियान चलाकर गोवंशों को सुरक्षित रूप से गौशालाओं में पहुंचाया गया।

विकास खण्डवार विवरण इस प्रकार है:
विकास खण्ड का नाम, पकड़े गये गोवंशों की संख्या एवं गौशाला का नाम जहाँ संरक्षण किया गया-
1-ब्लॉक खंदौली में धौरऊ गौशाला में 12,
2- एत्मादपुर में युसुफपुर गौशाला में 10,
3 -अछनेरा ब्लॉक की गोबरा गौशाला में 3,
4 -फतेहपुर सीकरी की शान्ति नंदीशाला में 6,
5-ब्लाक सैंया की सैंया, गढ़सान, तेहरा गौशाला में 11,
6 -खेरागढ़ की चीत गौशाला में 11,
7- जगनेर की नौनी गौशाला में 10,
8- शमशाबाद की रोहता, धनौला कला, कौलाराकला में 29,
9- फतेहाबाद की मेवलीकला में 7 ,
10-पिनाहट की नंगला भरी गौशाला में 5 ,
11-बाह के कुकथरी में 14 ,
12-जैतपुरकला की बडागाँव गौशाला में 20,
13-अकोला की मलपुरा गौशाला में 3 ,
14-बिचपुरी 0 –
15 बरौली अहीर की रोहता गौशाला में 2 कुल 143 गोवंशों का संरक्षण किया गया।सबसे अधिक शमशाबाद विकास खण्ड में 29, जैतपुरकला में 20 तथा बाह में 14 गोवंशों का संरक्षण किया गया।

सीडीओ अमित कुमार ने बताया कि जनपद में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए अभियान आगे भी जारी रखने के निर्देश दिये गये हैं, ताकि सड़कों पर विचरण करने वाले गोवंशों को सुरक्षित आश्रय मिल सके और आमजन को भी आवागमन में सुविधा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *