पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि और महंगाई पर व्यापार मंडल की चिंता, केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई, जिसमें पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और उससे उत्पन्न महंगाई के असर पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। व्यापारियों ने कहा कि ईंधन मूल्य वृद्धि का सीधा प्रभाव सभी वस्तुओं की लागत पर पड़ रहा है, जिससे आम आदमी और व्यापार जगत दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र की मौजूदा परिस्थितियों के कारण पहले से ही व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हैं। ऐसे समय में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतें व्यापारियों की लागत को और बढ़ा देंगी, जिससे छोटे और मध्यम व्यापारियों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो सकता है। व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार से इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने और राहतकारी कदम उठाने की मांग की।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गिर्राज कुमार अग्रवाल ने की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राज कुमार गुरनानी, दीपक शर्मा, किशोर बुधरानी, मेघराज दियालानी, रामकुमार गोयल, अनुराग गोयल, रोहित आयलानी, विकास जेठवानी,शैलेश खंडेलवाल, निखिल मतलानी, राजेंद्र सिंह, अमित गर्ग,मुकेश शर्मा,बांके बिहारी अग्रवाल,रामसु शर्मा, संजीव शर्मा, शुभम गर्ग, प्रवीन कुमार, जितेंद्र गहलोत,सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो महंगाई का बोझ आम जनता और व्यापारियों दोनों के लिए गंभीर समस्या बन जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *