अंतिम तीस सेकेंड में मनोज के गोल की बदौलत प्रेम मोटर्स ने दर्ज की जीत

SPORTS उत्तर प्रदेश

– एक अन्य मैच में डॉ. गौतम जर्मन होम्यो मेडी सेंटर ने बंसल एस टैग को हराया
– प्रथम आगरा मास्टर हॉकी फ्यूजन प्रीमियर लीग का हुआ रंगारंग आगाज

आगरा। प्रथम आगरा मास्टर हॉकी फ्यूजन प्रीमियर लीग का दूधिरा रोशनी में सोमवार देर शाम रंगारंग शुभारंभ हुआ। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर खेली जा रही लीग के पहले दिन दो रोमांचक मैच खेले गए। लीग का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज जादौन, सजल बंसल, डॉ. नकुल गौतम, बलदेव भटनागर, शैलेश बंसल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके और चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण करके किया।
आयोजन सचिव राजीव सोई ने बताया कि पहला मुकाबला डॉ. गौतम जर्मन होम्यो मेडी सेंटर बनाम बंसल एस टैग के मध्य खेला गया। पूल ए के इस मैच में डॉ. गौतम जर्मन होम्यो मेडी सेंटर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बंसल एस टैग को 5-1 से पराजित किया। मैच के शुरुआती क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और पहला क्वार्टर गोलरहित समाप्त हुआ। दूसरे क्वार्टर में जर्मन होम्यो मेडी सेंटर की टीम ने आक्रामक खेल दिखाना शुरू किया। टीम के खिलाड़ी दिनेश शर्मा ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर अपनी टीम का खाता खोला। इसके बाद अनुज सिंह के लगातार दो गोल और मोहित सिंह और डॉ. जयशंकर यादव के एक-एक गोल की बदौलत टीम ने 5-1 से जीत दर्ज की। बंसल एस टैग के लिए एकमात्र गोल सकलैन ने किया। दिनेश शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
दूसरे मैच में प्रेम मोटर्स ने शारदा शार्क को 3-2 से हराया।

दूसरे मैच में पूल बी में प्रेम मोटर्स और शारदा शार्क आमने-सामने थे। यह मैच अंतिम क्षणों तक बराबरी का संघर्ष बना रहा। मैच के दौरान दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 2-2 की बराबरी बनाए रखी। खेल समाप्त होने से मात्र 30 सेकंड पहले प्रेम मोटर्स के स्टार खिलाड़ी मनोज योगी ने अपनी अद्भुत गति और कौशल का परिचय देते हुए विपक्षी खिलाड़ियों को छकाकर निर्णायक गोल दाग अपनी टीम को 3-2 से जीत दिला दी। मनोज योगी को प्लेयर द मैच चुना गया। निर्णायक अजय सिंह राजपूत, धर्मेश राजपूत, गौरव शर्मा, गौरव रौतेला, केपी सिंह यादव, एमडी अहमद खान थे। समारोह में आगरा की हॉकी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले अनुराग सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आयोजन सचिव राजीव सोई और अमिताभ गौतम ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर नरेन्द्र यादव, विवेक उपाधाय, रामलाल याद, धर्मेंद्र बघेल, बंटी यादव, वंदना दीक्षित, संदीप सोलंकी, अमित दीक्षित, शकील खान, धीरज मदान, गोपाल भगत, दिलीप शर्मा, शाहिद अंसारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *