हीटवेव से राहत को नगर निगम ने शेल्टर होम में बनाए विशेष ‘हीट वार्ड’

Press Release उत्तर प्रदेश

—– गर्मी से बचाव के साथ एडवाइजरी जारी, शहरभर में पेयजल, छाया और ओ आर एस की व्यवस्था

आगरा। भीषण गर्मी और हीटवेव के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। नगर निगम द्वारा शहर में संचालित सभी शेल्टर होम (आश्रय स्थलों) में विशेष ‘हीट वार्ड’ बनाए जा रहे हैं, जहां आमजन को छाया, ठंडा पेयजल, ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) घोल और अस्थायी आश्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हीटवेव के मद्देनजर सभी शेल्टर होम को पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को तेज गर्मी के कारण परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम लगातार निगरानी कर रहा है और हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि कार्यवाहक मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव के माध्यम से सभी क्षेत्रीय अभियंताओं को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शेल्टर होम का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

—— हीटवेव से बचाव के लिए नगर निगम की एडवाइजरी जारी की—

नगर निगम ने नागरिकों के लिए हीटवेव से बचाव को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं इन निर्देशों को स्मार्ट सिटी के पब्लिक एडैस सिस्टम से लगातार प्रसारित कराया जा रहा है

—– दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।
—- बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें।
—– पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें।
—- ओआरएस, नींबू पानी, छाछ जैसे तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें।
—- तेज धूप में अधिक समय तक काम करने से बचें, बीच-बीच में छांव में आराम करें।
—- बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।
—- लू के लक्षण जैसे चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार आदि महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।
नगर निगम ने अपील की है कि नागरिक इन सावधानियों का पालन करें और गर्मी से खुद को सुरक्षित रखें। निगम प्रशासन का लक्ष्य है कि शहर में कोई भी व्यक्ति हीटवेव के कारण प्रभावित न हो और सभी को समय पर राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *