जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने आरबी पीजी कॉलेज कालिंदी विहार में चल रहे तहसील एत्मादपुर के प्रगणक/पर्यवेक्षक के जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और जनगणना कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी तथा शत-प्रतिशत डिजिटल तरीके से पूरा करने के दिए सख्त निर्देश
आगरा, 18.04.2026.आज जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने आरबी पीजी कॉलेज कालिंदी विहार में चल रहे तहसील एत्मादपुर के प्रगणक/पर्यवेक्षक के जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और जनगणना कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी तथा शत-प्रतिशत डिजिटल (CMMS पोर्टल) तरीके से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रगणक (enumerator) और सुपरवाइजर का प्रशिक्षण 16 अप्रैल से 06 मई के बीच सभी तहसीलों में आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद 07 मई से 21 मई तक स्व गणना का कार्य चलेगा। 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का फील्ड कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी जा रही जानकारी को ध्यान से सुनें, समझें इससे जनगणना कार्य में काफी आसानी होगी,।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से जनगणना के इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने आमजन से से ‘स्व-गणना पोर्टल’ डाउनलोड कर घर बैठे पंजीकरण करने की अपील की। जिलाधिकारी ने स्व जनगणना कार्य का प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश के साथ कहा कि आमजन की जागरूकता से जनगणना का कार्य आसानी से संपन्न कराया जा सकता है।उन्होंने बताया कि जनगणना के कार्य को पूरा होने के बाद प्राप्त डेटा का उपयोग लोक कल्याणकारी योजनाओं को बनाने में होगा, सटीक शुद्ध जनगणना कार्य से पात्र लोगों को विभागीय योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा जनगणना का कार्य कराया जा रहा है, जिसमें सभी की सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए, प्रगणक तथा सुपरवाइजर सर्वे कार्य को सावधानी से करें, जो चीज समझ में न आए उसे मास्टर ट्रेनर से दुबारा पूछ लें।डीएम ने प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों को भी जागरूक किया, ताकि वे प्रभावी ढंग से प्रशिक्षण दे सकें।
अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व/जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती शुभांगी शुक्ला ने बताया कि समस्त चार्ज स्तर पर प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण,स्मार्ट क्लास रूम में फील्ड ट्रेनर्स के माध्यम से सम्पादित किया जा रहा है, जिसकी मानिटरिंग उपजिला मजिस्ट्रेट द्वारा की जा रही है।डिजिटल प्रणाली के माध्यम से संकलित समस्त डेटा रियल टाइम में सर्वर पर उपलब्ध रहेगा। इसके अतिरिक्त, पहली बार नागरिकों को स्वगणना का अवसर भी प्रदान किया गया है, जिसके अंतर्गत नागरिक दिनांक 07 मई से 21 मई तक पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे, उन्होंने बताया कि तहसील एत्मादपुर में 800 लोगों को प्रशिक्षण दिया जाना है जिसमें 50-50 के बैच में प्रशिक्षण का कार्य किया जा रहा है।
इस मौक पर उप जिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित कुमार,एत्मादपुर, तहसीलदार ,मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे।


