प्रभावित क्षेत्रों में बुधवार सुबह से निर्बाध पेयजलापूर्ति होगी

Press Release उत्तर प्रदेश

—– मेट्रो कार्य के चलते राइजिंग मेन लाइन इंटरकनेक्शन का कार्य देर रात चला

आगरा। आगरा मेट्रो रेल परियोजना के तहत सुल्तानगंज पुलिया के पास 250 एमएम और 500 एमएम राइजिंग मेन लाइन के इंटरकनेक्शन का कार्य देर रात पूरा हो गया। बुधवार सुबह से सभी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
जलकल विभाग के महाप्रबंधक संघ भूषण के अनुसार इस कार्य के कारण बल्केश्वर, कमला नगर एच ब्लॉक व बी ब्लॉक, न्यू आगरा, इन्द्रपुरी, मुगल रोड, आदर्श नगर, तेज नगर, गंगा गोरी बाग, प्रोफेसर कॉलोनी, राधा नगर, राधा विहार, अनुराग नगर, लोहिया नगर, बसंत विहार और भूड़ का बाग समेत आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को जलापूर्ति प्रभावित रही। उन्होंने बताया कि जलकल विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया। जरूरत पड़ने पर नागरिक के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-2702722, कंट्रोल रूम नंबर 8192095401 जारी किए गए थे। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंताओं को भी प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *