आगरा। आगरा नगर निगम में भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध आगरा नगर निगम कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का चुनाव लोकेश परिहार की अध्यक्षता में भूपेन्द्र सिंह राणा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ओम प्रकाश भगौर जिलाध्यक्ष आगरा, भारतीय मजदूर संघ की देखरेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें आगरा नगर निगम में कार्यरत लोकेश परिहार, अध्यक्ष , दीपक राठौर महामंत्री , सहिल श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष , रहमान अली, उपाध्यक्ष , सुनील कुमार वशिष्ठ उपाध्यक्ष , सुमित चौहान संगठन मंत्री , सुरेन्द्र जयंत संयुक्त मंत्री , आमिर खान संयुक्त मंत्री चुने गए हैं।


