बेलनगंज में सर्राफा बाजार की राह हुई आसान

Press Release उत्तर प्रदेश

 नगर निगम द्वारा सी सी रोड का कराया निर्माण,  सड़क के क्षतिग्रस्त होने से यहां से गुजरने वाले लोगों को हो रही थी परेशानी

आगरा। बेलनगंज क्षेत्र में पथवारी देवी मंदिर से रानीवाला घेरा की ओर आने जाने वाले लोगों को अब ऊबड़-खाबड़ रोड की वजह से परेशान नहीं होना होगा। नगर निगम द्वारा यहां सी सी सड़क का निर्माण करा दिया है। लंबे समय से जर्जर और क्षतिग्रस्त पड़ी इस सड़क के कारण स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर सर्राफा मार्केट और आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले लोगों के लिए यह मार्ग काफी दिक्कतभरा बन गया था।
बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव और गड्ढों की वजह से स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे यातायात प्रभावित होता था और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता था। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने इस समस्या से नगर आयुक्त को अवगत कराया था। नगर आयुक्त ने मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए प्रस्ताव को मंजूरी दी और सड़क निर्माण कार्य के आदेश जारी किए।
नगर निगम द्वारा समयबद्ध तरीके से कार्य कराते हुए सड़क का निर्माण पूर्ण कराया गया, जिससे अब क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। नई सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि बाजार की गतिविधियों में भी तेजी आने की उम्मीद है।

नगर आयुक्त का वर्जन:*

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम लगातार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहा है। बेलनगंज क्षेत्र की यह सड़क लंबे समय से खराब स्थिति में थी, जिसे अब दुरुस्त कर दिया गया है। आगे भी शहर के अन्य क्षेत्रों में इसी तरह विकास कार्य तेजी से कराए जाएंगे, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *