
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक संपन्न
आगरा.20.04.2026.आज जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में दर्ज शिकायतों के निस्तारण, फीडबैक की गुणवत्ता और शिकायतों की संख्या की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान उन्होंने असंतुष्ट फीडबैक और डिफॉल्टर श्रेणी में आने वाले विभागों पर कड़ी नाराजगी जताई तथा कहा कि आईजीआरएस पोर्टल की मॉनिटरिंग शासन स्तर पर प्रतिदिन की जाती है और उसी के आधार पर जनपद की रैंकिंग तय होती है। इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिल सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी शिकायतकर्ता से फोन पर वार्ता कर उनकी समस्या का समाधान करें और निर्धारित समय सीमा में जवाब देना सुनिश्चित करें। साथ ही, अपने कार्यालय में प्रतिदिन पोर्टल की मॉनिटरिंग स्वयं करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन आजाद भगत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व श्रीमती शुभांगी शुक्ला,अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी , अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान, सीएमओ डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव, उपनिदेशक कृषि मुकेश कुमार, बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड, डीपीआरओ मनीष कुमार सहित जनपद के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


