आगरा। सिंधी समाज के लोगों ने शनिवार को सगडा पर्व मनाया गया पर्व के दौरान पूजा अर्चना महंत बंटी महाराज के सानिध्य में श्री गिरधर गोपाल मंदिर काला महल पर संपन्न की। पूजा अर्चना कर हाथों में बंधी सगड़ा की गांठें खोलने के साथ ही माता महालक्ष्मी से सुख समृद्धि की कामना की। पंडित बंटी महाराज के अनुसार पर्व 16 दिनों तक चलता है। समाज के लोग धागों में गांठ लगाकर मन्नत मांगते हैं। आज 16वें दिन पूजा अर्चना कर धागे को खोला गया। पूजा के दौरान 16 दिनों तक महिलाएं अपने परिवार के साथ सगड़ा आटे के दीपक में दीप प्रज्जवलित कर माता महालक्ष्मी की कथा का श्रवण करती हैं। पूजा मे प्रमुख रूप से लक्ष्मी जेठवानी, भाविका दियालानी, रश्मि बुधरानी, सिद्धि आयलानी,पूजा सेवकानी, नैना जेठवानी, कामिनी शर्मा, पूजा शर्मा, दिया देवनानी, वंदना आडवाणी,
मन्नत की गांठ का एक विशेष महत्व होता है। जो कि माता महालक्ष्मी के प्रति श्रद्धा का परिचायक है। – महंत बंटी महाराज
इस पर्व में 16 कच्चे धागों से 16 गांठें हल्दी में डुबोकर कलाई में बांधी जाती हैं। जो कि परिवार और समाज की एकजुटता का परिचायक हैं।- समाज सेवी विकास जेठवानी
इन गांठों को बांधने के बाद मन के अंदर एक आत्मविश्वास जाग्रत होता है और धन की देवी का आर्शीवाद प्राप्त होता है। – मेघराज दियालानी,
16 दिनों का यह पर्व श्रद्धा का पर्व है। इसके करने से दरिद्रता दूर होती है और माता महालक्ष्मी का आर्शीवाद बना रहता है। -समाज सेवी किशोर बुधरानी


