शारदा वर्ल्ड स्कूल के शिविर में तराशी गईं भारतीय लैक्रोस टीमें, कप्तानों की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया रवाना

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 3 अक्टूबर 2026। शारदा वर्ल्ड स्कूल, आगरा में आयोजित गहन हाई-परफॉर्मेंस प्रशिक्षण शिविर में तैयारियों को अंतिम रूप देने के बाद भारतीय महिला और पुरुष लैक्रोस टीमें 3 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट के लिए रवाना हो गईं। दोनों टीमें एशिया पैसिफिक सिक्सेस लैक्रोस चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता 5 से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगी।

लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने प्रतियोगिता के लिए दोनों टीमों के नेतृत्व की घोषणा की है। महिला टीम की कप्तान रोशनी बोस होंगी, जबकि मेहकनूर उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगी। वहीं पुरुष टीम की कप्तानी गुनेश सिंह बेदी करेंगे और मोहन लाल गमेती उप-कप्तान होंगे। दोनों टीमों में 12-12 खिलाड़ी शामिल हैं।

भारतीय महिला टीम

महिला टीम में यशोदा गमेती, प्रदन्या प्रशांत पाटिल, रोशनी बोस (कप्तान), यशिष्ठा बत्रा, जाह्नवी राठौर, सुनीता मीणा, जूला कुमारी गुर्जर, डाली गमेती, आस्था प्रशांत दहिकार, मीरा कुमारी दौजा, कनिष्का और मेहकनूर (उप-कप्तान) शामिल हैं।

भारतीय पुरुष टीम

पुरुष टीम में निशांत नागदा, अजय नारायण चव्हाण, खुमा राम गमेती, शिवम गवेल, आशीष, नारायण लाल गमेती, मोहन लाल गमेती (उप-कप्तान), हर्ष नैयर, गुनेश सिंह बेदी (कप्तान), मोहनदुराईसोलोमनराज राज एंटनी, चिराग दिव्यकुमार पांडे और नितिन शामिल हैं।

शारदा वर्ल्ड स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने फिटनेस, तकनीकी कौशल, मैच सिचुएशन, रणनीति और टैक्टिकल तैयारियों पर गहन अभ्यास किया। शिविर के दौरान हेड ऑफ स्कूल सत्यकी बनर्जी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और ऑस्ट्रेलिया में होने वाली प्रतियोगिता के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

भारतीय टीम की तैयारियों में लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ तौसीफ अहमद लारी, कोच शकील खान, नीरज बत्रा और राजपाल, हिमांशु सिन्हा, छत्तीसगढ़ लैक्रोस एसोसिएशन के सचिव देवरत तथा फिजियोथेरेपिस्ट मयंक का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

शारदा वर्ल्ड स्कूल में आयोजित यह हाई-परफॉर्मेंस कैंप भारतीय खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले अंतिम चरण की महत्वपूर्ण तैयारी रहा। अब भारतीय महिला और पुरुष टीमें ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट में होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *