
आगरा। जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष (एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार बरेली के बॉबी ताइक्वान्डो जिम,रामायन विहार, संजय नगर के इंडोर हॉल में 19 से 21 जून 2026 तक ताइक्वान्डो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो एसोसिएशन के सहयोग से राष्ट्रीय निर्णायक (क्योरुगी) फ्रेशर एवं रीफ़्रेशर
सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है । उपरोक्त सेमिनार में प्रतिभाग हेतु खिलाड़ी का ब्लैक बैल्ट धारक होना अनिवार्य है ।
उपरोक्त सेमिनार में प्रतिभाग के इच्छुक खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक अधिक जानकारी हेतु ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा महासचिव मास्टर पंकज शर्मा से मोबाइल नम्बर (9358026873)पर सम्पर्क कर सकते हैं ।


