जिला न्यायालय आगरा परिसर की दुकानों/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की नीलामी हेतु निविदाएं आमंत्रित, करें आवेदन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 12.06.2026/अध्यक्ष, नीलामी समिति/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अवगत कराया है कि कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, आगरा के नजारत अनुभाग द्वारा जिला न्यायालय, आगरा परिसर स्थित विभिन्न दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालन हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 की शेष अवधि (31 मार्च 2027 तक) के लिए सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
जारी सूचना के अनुसार न्यायालय परिसर में स्थित चाय-नमकीन-मिष्ठान (पुरानी कैंटीन), फोटोस्टेट गेट संख्या-4, तथा गेट संख्या-04 एवं 05 के मध्य स्थित दुकान/व्यावसायिक प्रतिष्ठान को निर्धारित अवधि के लिए उठाए जाने हेतु इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन मांगे गए हैं।
निविदाएं 01 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे तक नजारत कार्यालय में सीलबंद लिफाफे में जमा की जा सकेंगी। प्राप्त निविदाओं को उसी दिन दोपहर 1:30 बजे समिति के समक्ष खोला जाएगा।
उन्होंने बताया है कि संबंधित दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का विस्तृत विवरण तथा नीलामी की शर्तें किसी भी कार्य दिवस में नजारत कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं।उन्होंने इच्छुक व्यक्तियों एवं व्यवसायियों से समय सीमा के भीतर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निविदाएं प्रस्तुत करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *