टेबल टेनिस एवं तैराकी प्रतियोगिता के ट्रायल, 17 और 18 जुलाई को

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में दिनॉक 21-22 जुलाई, 2026 तक प्रदेश महिला टेबल टेनिस एवं तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन सिद्धार्थनगर में किया जा रहा हैं। उपरोक्त प्रदेशीय टेबल टेनिस एवं तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन / ट्रायल्स दिनाँक 17 जुलाई, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनाँक 18 जुलाई, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इन ट्रायल्स में वहीं बालिका भाग ले सकते हैं, जिनकी आयु 31.12.2026 को 25 वर्ष से अधिक न हो। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क है।

महिला तैराकी एवं टेबल टेनिस चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक महिला खिलाड़ी दिनॉक 17 एवं 18 जुलाई, 2026 को प्रातः 11.00 बजे अपने आधार कार्ड सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर आशुतोष तिवारी, अंशकालिक टेबल टेनिस प्रशिक्षक से सम्पर्क करें। यह जानकारी क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *