हंगामेदार रहा किसान दिवस, सीडीओ आफिस की सीढ़ियों पर बैठकर किसान नेताओं ने की नारेबाजी

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 15 जुलाई। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में आज आयोजित किसान दिवस हंगामेदार रहा। उपनिबंधक सहकारिता ने किसान नेता श्याम सिंह चाहर को अपने पत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त बता देने के बाद किसान नेता नाराज हो गये। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग सीडीओ श्रीमती प्रतिभा सिंह से की। किसानों की मांगें न माने जाने पर ये किसान सीडीओ आफिस की सीढ़ियों पर धरने पर बैठ गये और नारेबाजी करने लगे। श्री चाहर ने कहा कि मुझे बदनाम करने का कुत्सित प्रयास अफसरों द्वारा किया जा रहा है।
धरने पर बैठे किसानों को समझाने के लिये जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार आये। इस पर किसान नेता मान गये। किसान नेता ने कहा है कि हम इस मामले को लेकर जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को बतायेंंगे। फिर भी बात नहीं बनी तो न्यायालय की शरण लेंगे। धरने पर किसान नेता श्याम सिंह चाहर के साथ मोहन सिंह चाहर, लक्ष्मीनरायन बघेल, लाखन सिंह त्यागी, मुकेश पाठक, सोमवीर यादव, वीरेंद्र सिंह, पूरन सिंह ,कुलदीप रावत, गोविंद लवानियां, केपी चाहर, सत्य प्रकाश, अर्जुन सिंह, हरेंद्रसिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *