आगरा, 16 जुलाई 2026 । एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में आज जनपदीय स्तर पर आयोजित माध्यमिक विद्यालयीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन D.I.O.S. रविन्द्र पाल सिंह तोमर एवं संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में तीन विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया । U-17 प्रतियोगिता के सेमी-फ़ाइनल में जीआईसी ने आर वी कॉलेज को 1-0 हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल 17वर्ष बालक में कैंट इंटर कॉलेज ने जीआईसी को 1=0 से हराकर विजय हासिल की। 17वर्ष बालिका वर्ग में भी कैंट इंटर कॉलेज विजयीं बना।
जबकि 15 वर्ष बालक में एमडी जैन इंटर कॉलेज विजेता बना। विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक बालिका शिक्षा विश्व प्रताप सिंह प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह ,प्रधानाचार्य कुलदीप जैन ने देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रीनेश मित्तल (जनपदीय क्रीड़ा सचिव), रवि प्रकाश (सह-सचिव), के. पी. सिंह यादव तथा संजय नेहरू, मीता वर्मा ,चारू सोलंकी, ललित पाराशर ,प्रशांत शुक्ला, सत्यप्रकाश ,चेतन, सत्यम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मैचों के निर्णायक मंडल में अमिताभ गौतम, गौरव शर्मा, दिलीप शर्मा एवं धर्मेंद्र बघेल अमन ने निर्णायक भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर संयोजक प्रधानाचार्य पी. एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज, आगरा—डॉ. मानवेंद्र सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया । आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, निर्णायकों, कोचों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।


