मथुरा–भूतेश्वर रेल परियोजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य हेतु यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के निर्माण संगठन द्वारा मथुरा–भूतेश्वर खंड पर नई रेलवे लाइन निर्माण परियोजना के अंतर्गत बस स्टैंड से एसबीआई चौराहा तक सड़क को नीचे करने (रोड लोअरिंग) का महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा। यह कार्य रेलवे अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं क्षेत्र में बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किया जा रहा है।

निर्माण कार्य के सुचारु एवं सुरक्षित निष्पादन के लिए उक्त मार्ग को 24 जून 2026 से 07 जुलाई 2026 तक आंशिक रूप से (आधा मार्ग) बंद रखा जाएगा। इस अवधि में आवागमन के लिए मार्ग का केवल एक भाग ही उपलब्ध रहेगा, जिससे यातायात की गति प्रभावित होने की संभावना है।

रेल प्रशासन यात्रियों, स्थानीय नागरिकों तथा वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए अनुरोध करता है कि वे इस अवधि के दौरान यथासंभव वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें। इससे यातायात दबाव को कम करने और निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने में सहायता मिलेगी।

आमजन से अपेक्षित सहयोग की आशा है। यह कार्य पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्र की यातायात एवं रेलवे अवसंरचना सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *