बरेली में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Press Release उत्तर प्रदेश

बरेली। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन बरेली में किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी, प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आगरा से जिला अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल के नेतृत्व में युवा जिला अध्यक्ष अनुराग गोयल, कोषाध्यक्ष अंकित बंसल तथा युवा उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कार्यक्रम में सहभागिता की। समारोह के दौरान युवा जिलाध्यक्ष अनुराग गोयल को विधिवत शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में व्यापार एवं उद्योग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव और उससे पारंपरिक व्यापारियों के हितों की रक्षा के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने व्यापारियों को बदलते व्यावसायिक परिवेश के अनुरूप अपने व्यापार को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से आगे बढ़ाने के सुझाव दिए।

इसके साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों पर भी चर्चा की गई। उद्योग एवं व्यापार जगत से संबंधित अन्य समसामयिक मुद्दों पर भी विचार रखे गए।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता और व्यापारी हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए व्यापारिक समुदाय के विकास एवं सशक्तिकरण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *