
समर्थकों के उत्साह और भव्य जुलूस के साथ दाखिल किया पर्चा, समाजसेवा के कार्यों के दम पर मजबूत दावेदारी
आगरा। पूज्य सिन्धी पंचायत कमला नगर, आगरा के अध्यक्ष पद के लिए समाज के लोकप्रिय एवं सक्रिय समाजसेवी मेघराज शर्मा ने रविवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पंचायत का चुनाव आगामी 15 जून को सिंधु भवन, 42 कमला नगर में आयोजित किया जाएगा।
नामांकन के अवसर पर मेघराज शर्मा के समर्थन में बड़ी संख्या में समाजजन और समर्थक मौजूद रहे। उनका नामांकन जुलूस झूलेलाल मंदिर, डी-750 कमला नगर से शुरू होकर सिंधु भवन तक पहुंचा। पूरे मार्ग में समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और उनके समर्थन में उत्साहपूर्ण नारे लगाए। जुलूस के दौरान उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
नामांकन दाखिल करने से पूर्व समर्थकों ने मेघराज शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। समाज के वरिष्ठजन, युवा और महिलाओं ने भी उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
मेघराज शर्मा ने इस अवसर पर समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह समाज की एकता, विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
नामांकन के साथ ही पूज्य सिन्धी पंचायत कमला नगर के चुनावी माहौल में सरगर्मी बढ़ गई है और 15 जून को होने वाले चुनाव को लेकर समाज में उत्सुकता का वातावरण बन गया है।
नामांकन के दौरान मेघराज शर्मा के साथ प्रमुख रूप से सूर्य प्रकाश, जीतेंद्र सोमानी, इंद्र तुलसानी, किशोर बुधरानी, मेघराज दियालानी, विकास जेठवानी, राम चंद हसानी, रोहित आयलानी, शंकर जगवानी, सुंदर हरजानी, जय राम दियालानी, राजू हसानी, सुरेश मलानी, राजेश इसरानी, गिट्टू भाई, कपिल पंजवानी, अशोक चावला, हरेश पंजवानी, सोनू मदनानी, भानु मंगलानी, मनोज थरानी, मोहन ज्ञानानी, मुकेश सबानी, जगदीश सुखेजा, सुधीर मदान, कन्हैया वासवानी, सुनील बुधवानी, कुणाल जेठवानी, सोनी मदनानी, शिवल दास गजवानी, विक्रम हिंदवानी, खेमचंद तेजानी, प्रिया भगतानी, अंजू दियालानी आदि लोग मौजूद रहे।


