आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश हैण्डबाल संघ के तत्वावधान में दिनॉंक 04 से 07 नवम्बर, 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन आजमगढ़ में किया जा रहा हैं। उक्त प्रदेशीय सबजूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 28 अक्टूबर,2026 को अपरान्ह 3.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 29 अक्टूबर, 2026 को अपरान्ह 2.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःषुल्क है।
सबजूनियर बालक हैण्डबाल चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉंक 28 एवं 29 अक्टूबर, 2026 को अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र, पात्रता प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित होना सुनिष्चित करें।


