कांशीराम आवासीय योजना में अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर

Press Release उत्तर प्रदेश

—– घर के बाहर पक्का कमरा बनाना पड़ा भारी, नगर निगम की टीम ने ढहाया निर्माण

आगरा। शास्त्रीपुरम आवास विकास कॉलोनी स्थित कांशीराम आवासीय योजना में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए घर के बाहर बनाए जा रहे पक्के कमरे को ढहा दिया। अर्पण गुप्ता नाम के व्यक्ति द्वारा यह निर्माण कराया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर नगर निगम की टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर निर्माण को ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
कांशीराम आवासीय योजना में रहने वाले अर्पण गुप्ता द्वारा अपने आवास के बाहर पक्के कमरे का निर्माण कराया जा रहा था। इसकी जानकारी नगर निगम प्रशासन को मिली तो संबंधित टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद अवर अभियंता मुकेश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर हो रहे निर्माण को हटाते हुए पक्के कमरे को ढहा दिया।
नगर निगम की टीम की कार्रवाई शुरू होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। मौके पर काफी देर तक लोगों की आवाजाही बनी रही। आवासीय योजना में घरों के बाहर किए जा रहे निर्माण को लेकर की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा बनी रही।
नगर निगम प्रशासन की इस कार्रवाई को आवासीय परिसर में नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण पर अंकुश लगाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। सार्वजनिक और आवासीय परिसरों में निर्धारित नियमों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करना जरूरी है। ऐसे में शिकायत या सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की ओर से जांच के बाद कार्रवाई की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *