बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के ट्रायल

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के तत्वावधान में दिनॉंक 02 से 04 नवम्बर, 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सुल्तानपुर में किया जा रहा हैं। यह प्रतियोगिता फ्रीस्टाइल वर्ग में आयोजित की जायेगी। उक्त प्रदेशीय बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 27 अक्टूबर, 2026 को अपरान्ह 3.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 28 अक्टूबर, 2026 को अपरान्ह 2.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इन ट्रायल्स में वहीं बालिका भाग ले सकती हैं, जिनका जन्म दिनॉंक 01 जनवरी, 2009 से 31 दिसम्बर, 2010 के मध्य हुआ हो, तथा 2011 में जन्मे खिलाड़ी भी अपने चिकित्सक या माता पिता की अनुमति प्रमाण पत्र के साथ भाग ले सकते है। आयु और निवास का सत्यापन जन्म प्रमाण पत्र/आधार कार्ड/पासपोर्ट द्वारा किया जायेगा।
सबजूनियर बालिका कुश्ती चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉंक 27 व 28 अक्टूबर, 2026 को दर्शाये गये समय पर अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड/पासपोर्ट सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित होकर प्रशिक्षक पुष्पेन्द्र सिंह से सम्पर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *