सब-जूनियर बालक एवं बालिका बाक्सिंग चयन / ट्रायल्स 6 और 8 जून को एकलव्य स्टेडियम में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश बाक्सिंग एसोसियेशन के तत्वावधान में दिनांक 10 से 13 जून, 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन सहारनपुर में किया जा रहा हैं। साथ ही दिनॉक 15 से 18 जून, 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन सहारनपुर में किया जा रहा हैं। उपरोक्त प्रदेशीय बालक एवं बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीमो का जिला स्तरीय चयन / ट्रायल्स दिनॉक 06 जून, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन / ट्रायल्स दिनॉक 08 जून, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इन ट्रायल्स में वहीं बालक एवं बालिका भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म दिनांक 01 जनवरी, 2012 से 31 दिसम्बर, 2013 के मध्य हुआ हो। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क है।

स्वजूनियर बालक एवं बालिका बाक्सिंग चयन / ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनाँक 06 एवं 08 जून, 2026 को प्रातः 11.00 बजे अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर श्री गौरव कुमार, अंशकालिक बाक्सिंग प्रशिक्षक से सम्पर्क करें। यह जानकारी  क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी, आगरा मण्डल संजय शर्माने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *