
आगरा। भदोही में 30 मई से दो जून तक हुई अंडर-23 राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में आगरा के पहलवानों पवन चौधरी ने 65 किग्रा में कांस्य पदक और दिगंबर सोलंकी ने 97 किग्रा ग्रीको रोमन कुश्ती में रजत पदक जीता। पवन दहतोरा का और दिगंर मांगरौल के निवासी हैं। इसको कुश्ती के दांव पेंच पहलवान पुष्पेंद्र सिंह और रि. ले. नेत्रपाल सिंह सिखाते हैं। आगरा के चार-पांच पहलवान ट्रायल देने आये थे। उनका चयन भी किया गया था लेकिनप्रतियोगिता में कुश्ती लड़ने नहीं गये। इस पर जिला कुश्ती संघ ने नाराजगी जाहिर कीहै। कहा है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। इन पहलवानों की जीत पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष नीतेश शर्मा, मुख्य संरक्षक राजकुमार चाहर, राहुल चौधरी, राजीव सोही, देवेंद्र चाहर, अजय चाहर, पुरुषोत्तम पहलवान , एम डी खान आदि ने बधाई दी है।
स्पोर्ट्स कालेज के ट्रायल में आगरा के एक भी बच्चे ने शिरकत नहीं की
आगराः आगरा कुश्ती संघ के सचिव नेत्रपालसिंह ने कहा है कि आगरा में लगभग 50 अखाड़े कुश्ती के दांवपेंच बच्चों को सिखा रहे हैं। लेकिन आगरा के एक भी बच्चे ने हाल ही में हुए स्पोर्ट्स कालेज के ट्रायल में भाग नहीं लिया। श्री सिंह का कहना है कि यह बहु दुख की बात है। जब बच्चे स्पोर्ट्स कालेज में पहुंच जाएँगे तो वे स्वतः प्रदेश के अलावा देश और विदेश में नाम कमायेंगे। जिला कुश्ती सचिव ने अपील की है कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ न की जाए। उन्हें प्लेटफार्म दिलाने में मदद करें।


