आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश बास्केटबाल एसोसियेशन के तत्वावधान में दिनॉंक 11 से 14 सितम्बर, 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन आजमगढ़ में किया जा रहा हैं। उक्त प्रदेषीय समन्वय सबजूनियर बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स दिनॉंक 08 सितम्बर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 09 सितम्बर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क है।
सबजूनियर बालक बास्केटबाल चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉंक 08 एवं 09 सितम्बर, 2026 को अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड सहित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर मनीष कुमार वर्मा, बास्केटबाल प्रशिक्षक से सम्पर्क करें।


