आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा के हॉकी मैदान पर आज बालिका वर्ग की जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संयोजक डॉ. अनिल कुमार, प्रधानाचार्य भदावर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाह एवं रिनेश मित्तल, जनपदीय सचिव, आगरा ने संयुक्त रूप से किया।
कैंट इंटर कॉलेज, आगरा छावनी की बालिकाओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता रही भदावर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाह, आगरा की टीम उपविजेता रही और
प्रतियोगिता के दौरान मंडलीय प्रतियोगिता के लिए जनपदीय टीम का चयन भी किया गया। चयनित खिलाड़ी अब जनपदीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए आगामी मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण श्री के.पी. सिंह यादव, श्रीमती प्रीति शर्मा एवं श्री ललित पाराशर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संजय नेहरू एवं रवि प्रकाश सहित प्रतियोगिता से जुड़े अधिकारी, शिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन क्रीड़ा अध्यक्ष रचना चौधरी ने किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रशांत शुक्ला, दिनेश शर्मा एवं गोलू शर्मा ने निभाई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।


