बिजली चोरी पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही: आज बिल्हेनी फीडर पर 10 विद्युत चोरी के पकड़े मामले,15 दिन में 34 पर एफआईआर

Press Release उत्तर प्रदेश

strong>जिलाधिकारी मनीष बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में संचालित है विद्युत चोरी रोकने व लाइन लॉस कम करने हेतु विशेष सघन चेकिंग अभियान

कटिया और मीटर बाईपास करने वालों की खैर नहीं, विद्युत चोरी और मीटर में छेड़छाड़ करने वालों पर बिजली अधिनियम-2003 के तहत होगी कार्रवाई

आगरा में बिजली चोरी पर शिकंजा: जिलाधिकारी ने एसडीएम-विद्युत विभाग की विशेष संयुक्त छापेमार प्रवर्तन दल,टीमें की हैं गठित

विद्युत चोरी रोकने हेतु सघन चेकिंग अभियान, बिल्हेनी फीडर पर 10 विद्युत चोरी पर एफआईआर, 15 दिन में हुई 34 पर कार्रवाई

विद्युत चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए जिला प्रशासन व ऊर्जा विभाग द्वारा शहर व जनपद में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने के दिए गए हैं निर्देश

अभियान के अंतर्गत अवैध कटिया डालकर, मीटर से छेड़छाड़ या बाईपास कर बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध बिजली अधिनियम-2003 की विभिन्न धाराओं के तहत की जाएगी एफआईआर लगेगा भारी जुर्माना

आगरा.29.08.2026.जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जनपद में अवैध कटिया डालकर, मीटर से छेड़छाड़ या बाईपास कर बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन व विद्युत निगम की संयुक्त प्रवर्तन दल, टीमों का गठन किया गया है। तकनीकी टीमें उच्च हानि वाले क्षेत्रों व फीडरों को चिन्हित कर औचक निरीक्षण करेंगी। चोरी पकड़े जाने पर तुरंत विद्युत कनेक्शन काटकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस में मामला दर्ज कराया जाएगा। बिल जमा न करने वाले, बड़ी मात्रा में विभिन्न तरीकों के माध्यम से विद्युत चोरी करने,बड़े बकायेदारों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

बिजली चोरी की सटीक सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान गोपनीय रखते हुए उन्हें प्रोत्साहन राशि/इनाम देने का भी प्रावधान किया गया है।

आज की कार्रवाई: जिलाधिकारी के निर्देश पर आज ग्राम बिल्हेनी, फीडर बिल्हेनी, उपकेंद्र कबीश चौराहा क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीएम श्री संतोष कुमार शुक्ला एवं बिजली विभाग के एसडीओ, जेई और टीम उपस्थित रही।चेकिंग के दौरान कुल 10 लोग विद्युत चोरी करते हुए पाए गए, सौरभ पुत्र शिवचरण, ओम प्रकाश पुत्र रामजीलाल, राजकुमार पुत्र मुकेश बाबू, गुलाब सिंह पुत्र देन सिंह, नवल सिंह पुत्र सूबेदार सिंह,दीपचंद्र पुत्र गेंदा लाल,नरगेश पुत्र नेमी चंद्र ,भाव सिंह पुत्र आशाराम ,सहदेव सिंह पुत्र गेंदालाल,नेमी चंद्र पुत्र गेंदलाल जिनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला ने बताया है कि पिछले 15 दिवस से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में अब तक कुल 34 लोगों पर विभिन्न दिवसों में छापेमारी के दौरान विद्युत चोरी की एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही कराई जा चुकी है यह अभियान लगातार संचालित किया जाएगा।
सभी उपभोक्ताओं से अपील है कि वैध कनेक्शन लेकर ही विद्युत का उपयोग करें, अन्यथा कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *