यात्रियों की सुविधा एवं रेलवे अवसंरचना के विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर नए फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के कारण प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर स्थित मौजूदा फुट ओवर ब्रिज निर्माण अवधि के दौरान उपलब्ध नहीं रहेगा। यात्रियों की सुरक्षा एवं निर्माण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु कुछ ट्रेनों का राजा की मंडी स्टेशन पर एक दिशा में ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है।
इस क्रम में निम्नलिखित ट्रेनों का राजा की मंडी स्टेशन पर एक तरफा ठहराव दिनांक 31.08.2026 से 31.12.2026 तक अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा—
1.ट्रेन संख्या 64956 टूंडला–आगरा कैंट पैसेंजर
2.ट्रेन संख्या 64625 इटावा–आगरा कैंट पैसेंजर
उक्त व्यवस्था निर्माण कार्य की अवधि के दौरान प्रभावी रहेगी।
यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी की स्थिति एवं ठहराव की अद्यतन जानकारी के लिए रेलवे की पूछताछ सेवा अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।


