यात्रियों की सुविधा एवं रेलवे अवसंरचना के विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या-1 को हटाकर नई अप मुख्य लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के कारण यात्रियों की सुरक्षा एवं कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु कुछ ट्रेनों का भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर एक दिशा में ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है।
यह व्यवस्था दिनांक 06.9.2026 से 30.09.2026 तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि के दौरान निम्नलिखित ट्रेनों का भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर एक दिशा में ठहराव नहीं होगा—
1.ट्रेन संख्या 64958 पलवल–आगरा कैंट
2.ट्रेन संख्या 64074 नई दिल्ली–धौलपुर
3.ट्रेन संख्या 64016 शकूर बस्ती–मथुरा जंक्शन
4.ट्रेन संख्या 64904 गाजियाबाद–मथुरा जंक्शन
5.ट्रेन संख्या 64910 शकूर बस्ती–मथुरा जंक्शन
उक्त व्यवस्था निर्माण कार्य की अवधि के दौरान अस्थायी रूप से लागू रहेगी।
यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी की स्थिति एवं ठहराव की अद्यतन जानकारी के लिए रेलवे की पूछताछ सेवा अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।


