
आगरा, 30 अगस्त। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन,आगरा के संयुक्त तत्वावधान में हाकी के महान खिलाड़ी स्व0 मेजर ध्यानचंद जी की जयन्ती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाये जाने के उपलक्ष्य में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा पर आज खेलो का उद्घाटन संजय शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी द्वारा किया गया।
आज 14 वर्षीय बालकों की स्कूली हाकी प्रतियोगिता के सेमीफायनल मैचो के अन्तर्गत पहला सेमीफायनल मैच पुलिस मॉडर्न स्कूल बनाम स्टेडियम इलेविन के मध्य खेला गया,जिसमें स्टेडियम इलेविन की टीम ने पुलिस मॉडर्न स्कूल की टीम को 2-0 शिकस्त दी। स्टेडियम की ओर से अनुराग एवं धारा सिंह ने अपनी टीम के लिएं गोल किये।
दूसरा सेमीफायनल मैच कैण्ट इण्टर कालेज बनाम छावनी परिषद स्कूल की टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें केण्ट इण्टर कालेज ने छावनी परिषद को 1-0 से पराजित कर फायनल में प्रवेश किया। कैण्ट इण्टर कालेज की ओर से अनुराग ने एक मात्र गोल किया। प्रतियोगिता का फायनल मैच दिनॉंक 31 अगस्त, 2026 को स्टेडियम इलेविन बनाम कैण्ट इण्टर कालेज के मध्य खेला जायेगा।प्रतियोगिता को आयोजित कराने में निर्णायक की भूमिका श्री प्रषांत शुक्ला, कु0 पूजा, कु0 आरती, कु0 आषा, श्री विनय कुमार, श्री फिरोज खान, श्री शाहिद अंसारी, कु0 मधु ने निभाई।
टेबल-टेनिस प्रतियेगिताः- आज जिला स्तरीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता के मैच आयोजित किये गये, जिसके परिणाम निम्नवत् रहेंः-
बालक वर्गः- एकल वर्ग में हर्षित धाकड़ (विजेता) एवं अनिकेत (उपविजेता)
युगल वर्ग में हर्षित धाकड़ एवं तनिष्क (विजेता) तथा मोहन एवं अनिकेत (उपविजेता)
बालिका वर्गः-एकल वर्ग में कु0 एकता (विजेता) तथा कु0 महक (उपविजेता)
युगल वर्ग में कु0 गौरवी एवं कु0स्नेहा (विजेता) तथा कु0 दक्षिता एवं अंषिता (उपविजेता)
निर्णायक साहिल कुमार, वैभव पटेल, हर्षित, वेद यादव एवं रिषभ विष्वकर्मा रहें।
जिमनास्टिक प्रतियोगिता :- आज जिला स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता के परिणाम निम्नवत् रहेंः-
बालक वर्ग :- फ्लोर एक्सरसाईज नवीन (प्रथम), रिषभ यादव (द्वितीय) एवं कार्तिक सिकरवार (तृतीय)
पामेल हार्स वरदान राठी (प्रथम), अथर्व श्रीवास्तव (द्वितीय) एवं ओजस्वी शर्मा (तृतीय)
स्टील रिंग्स अनमोल (प्रथम), धैर्य षिवहरे (द्वितीय) एवं दर्ष गुप्ता (तृतीय)
वाल्टिंग टेबल- भविष्य (प्रथम), साहिल कुमार (द्वितीय) एवं कार्निक जैन (तृतीय)
पैरललवार्स – रजनीष चौहान (प्रथम), प्रणव सेंगर (द्वितीय) एवं धृतिक (तृतीय)
होरीजेण्टल बार- नवीन (प्रथम), सुमित सिकरवार (द्वितीय) एवं दक्ष गर्ग (तृतीय)
बालिका वर्गः-फ्लोर एक्सरसाईज मिस्टी चौधरी (प्रथम), कामाक्षी (द्वितीय) एवं मिसिता (तृतीय)
अनईवन बार्स – आराध्या (प्रथम), उत्कृष्टा (द्वितीय) एवं छानी (तृतीय)
वाल्टिंग टेबल- अनिका (प्रथम), आराध्या पासवान (द्वितीय) एवं अविका (तृतीय)
बैलेसिंग बीम- मानवी (प्रथम), अंषिका चौधरी (द्वितीय) एवं नित्या (तृतीय)
निर्णायक राजेष यादव, जावेइ, रामप्रवेश दुबे, अभय, केशव रहें।
इसके अतिरिक्त स्टेडियम में फुटबाल, बास्केटबाल, बैडमिण्टन सहित विभिन्न खेलों के मैत्रीय मैचों का भी आयोजन किया गया।
हाकी प्रतियोगिता का फायनल मैच एवं समस्त खेलों का पुरस्कार वितरण दिनॉंक 31 अगस्त, 2026 को सायं 4.00 बजे किया जायेगा।


