आगरा। माध्यमिक विद्यालयों की बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट पर किया गया ।प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रवीन शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
14वर्ष फाइनल में कैंट इंटर कॉलेज ने क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज को 17=04से हराया। विजयी टीम की ओर से कशिश 6 सुकन्या 6और सान्या 5 अंक बनाए । 17वर्ष आयु वर्ग में क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज ने नगर निगम इंटर कॉलेज को 14=02से हराया । विजयी टीम की ओर से दीक्षा 4, हिमांशी,4 तन्वी,4आकाश 2अंक बनाए। उपविजेता टीम से प्राची और दिव्या ने 1, 1अंक बनाए ।
19वर्ष आयु वर्ग में कैंट इंटर कॉलेज ने क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज को 27=12से हराया। विजयी टीम की ओर से जागृति 8, ईशा 8 अमृता और प्रियांशी ने 5, 5अंक बनाए । निर्णायक आलोक उदित अवधेश निश्चल प्रशांत थे।
पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि आगरा बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ हरी सिंह, प्रधानाचार्य जॉयस सायलस जनपदीय क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल, विदुषी सिंह, राहुल चौधरी, ललित पाराशर, शैलेश पांडेय, प्रशांत शुक्ला, ने किया। संचालन विदुषी सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य जॉयस सायलस ने किया।


