आगरा। प्रदेशीय सब-जूनियर जिमनास्टिक प्रतियोगिता का उद्घाटन 24 नवंबर को अपराह्न दो बजे एकलव्य स्टेडियम में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डा. जी एस धर्मेश होंगे। प्रतियोगिता 24 से 26 जनवरी तक होगी। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने दी। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिमनास्ट भाग लेंगे। इनमें से कुछ जिमनास्ट आज ही स्टेडियम पहुंच गये हैं।


