आगरा.23.11.2026.। अपर जिलाधिकारी (नगर) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी, आगरा यमुनाधर चौहान ने बताया है कि अर्हता तिथि 01-01-2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राजकीय राजनीतिक दलों के साथ जनपद स्तरीय बैठक आहूत की गई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ के पत्र संख्या-1731 / सी०ई०ओ०-4-72 / 4-2026 दिनांक 20 नवम्बर, 2026 में दिये गये निर्देशानुसार मा० भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दिनांक 24-11-2026 को तथा जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिनांक 25-11-2026 को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राजकीय राजनीतिक दलों की बैठक किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद स्तर पर जनपद के समस्त जिला अध्यक्ष / जिला मंत्री / शहर अध्यक्ष / सचिव, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय / राजकीय राजनीतिक दलों के साथ दिनांक 25-11-2026 को प्रातः 11.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा बैठक आहूत की गयी है।
समस्त सम्बन्धित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे उक्त बैठक में निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित होने का कष्ट करें।


