प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह का भदोही में जोरदार स्वागत

Press Release उत्तर प्रदेश

भदोही। शिक्षकों के अगुवा शुभचिंतक उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी एवं अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह मां विंध्यवासिनी के दर्शन के उपरान्त भदोही जनपद में प्रथम बार आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि हम शिक्षकों के मुद्दों जैसे टेट प्रकरण, पुरानी पेंशन,17140 आदि प्रमुख मुद्दों पर पुर जोरदार तरीके से लड़ रहे हैं। जल्द ही लाखों लाख शिक्षक लाभान्वित होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पूरे जनपद की तरफ से जिला अध्यक्ष घनश्याम यादव एवं जिला मंत्री सूर्यकांत मौर्य ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिसमें डीघ ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा, मंत्री अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष सूर्यकांत गौतम, मंत्री सुभाष पाल, अच्छेलाल,सुरेश चंद बघेल आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *