आगरा। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव हरि सिंह की सूचना अनुसार प्रतापगढ़ में आयोजित 35वी राज जूनियर बालक प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 8 अप्रैल तक किया जा रहा है जिसमें भाग लेने के लिए जिला जूनियर बालक टीम का चयन 27 मार्च को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शाम 5:00 बजे किया जाएगा। जिला संयुक्त सचिव रीनेश मित्तल ने बताया इसमें वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिसका जन्म 01/01/2008 या उसके बाद का हो इच्छुक खिलाड़ी अपने आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र के साथ एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सचिन जोशी, शैलेंद्र सोनी,राहुल सक्सेना, श्यामवीर सिंह,हरेंद्र शर्मा, प्रतिभा जैन, कोच मनीष वर्मा, अयंत राणा, नमन, आशीष, पंकज , हिमांशु से संपर्क कर सकते हैं।


