आगरा। दिनाँक 10 सितम्बर से अनन्तपुर (आन्ध्र प्रदेश) में आयोजित हो रही राष्ट्रीय जूनियर बालिका फुटबाल चैम्पियनशिप (टायर -1) में भाग लेने हेतु उत्तर प्रदेश जूनियर बालिका फुटबाल टीम बीती रात आगरा कैंट से रवाना हुई। इस टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर दिनॉक 23 अगस्त से 06 सितम्बर, 2026 तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर संचालित किया गया।
प्रदेशीय टीम के सदस्य निम्नवत् हैं:- रंजना कन्नौजिया, सोनिया, खुशबू, जैसिका कुमारी, काफी, अलीना, नीति कुमारी, सुनैना, सलोनी, प्रयांशी पाल, महक सिंह, राधा, मान्या शर्मा, काजल उपाध्याय, संजना कन्नौजिया, कनिका, प्रगति पटेल, रितिका सेंगर, सोनम पटेल, रोली मिश्रा। टीम के मुख्य प्रशिक्षक रवि कुमार पौनिया, सहायक प्रशिक्षक श्रीमती पूजा भट्ट, फिजियो-मोनिका चौधरी एवं टीम मैनेजर श्रुति जादौन साथ गयी हैं।
उत्तर प्रदेश टीम का पहला मैच दिनाँक 10 सितम्बर, 2026 को केरल के साथ खेला जायेगा। गत वर्ष जूनियर बालिका फुटबाल टीम ने नागालैण्ड में आयोजित प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल जीता था।
टीम को उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के महासचिव मो० शाहिद, संजय शर्मा, क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी, बिल्लू चौहान अध्यक्ष आगरा फुटबाल संघ, योगेश वर्मा-प्रशिक्षक ने शुभकामनायें देते हुएं खिलाड़ियों को गत् वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अच्छा प्रदर्शन करते हुएं पदक जीतने की आशा व्यक्त की गई।


