प्रदेशीय सब-जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता एकलव्य स्टेडियम में 7 से 14 सितंबर तक, 20 टीमें खेलने के लिये आगरा पहुंचीं

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 7 सितंबर। प्रदेशीय सब-जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता 7 से 14 सितंबर तक आगरा के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित की जारही है। जिसका विधिवत उद्घाटन विधायक डा. धर्मपाल सिंह आज सायं चार बजे करेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा और आगरा जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान ने फुटबाल प्रेमियों से समारोह में उपस्थित होने की अपील की है। हालांकि विधिवत उद्घाटन तो शाम को होगा लेकिन मैच अभी सुबह से ही प्रारंभ कर दिये गये हैं।
प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के 18 मंडल के अलावा दो स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ, सैफई की टीमें आगरा पहुंच गयी हैं। इनके भोजन की व्यवस्था तो स्टेडियम में ही की गयी है। जबकि ठहरने की व्यवस्था सनातन धर्मशाला, प्रेमसागर, रायल अग्रवाल गेस्ट हाउस आदि जगहों पर कीगयी है। टीमों के ठहरने आदि की व्यवस्था देख रहे एकलव्य स्टेडियम के कोच योगेश वर्मा ने बताया कि दो टीमें स्टेडियम में रुकी हैं। सब-जूनियर बालक राज्य प्रतियोगिता आज से पहले लीग, फिर क्वार्टर और सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *